{"_id":"68938f25f301e4c2f50d5c68","slug":"e-fast-test-will-reveal-internal-injuries-injured-will-get-quick-treatment-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-131076-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ई-फास्ट जांच से पता चलेगी अंदरूनी चोट, घायल को मिलेगा जल्द इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ई-फास्ट जांच से पता चलेगी अंदरूनी चोट, घायल को मिलेगा जल्द इलाज
Wed, 06 Aug 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में दुर्घटना में घायल की ई-फास्ट जांच करते चिकित्सक। संवाद
पिथौरागढ़। अब जिला अस्पताल में दुर्घटना के घायलों को ई-फास्ट जांच की सुविधा मिलेगी। इमरजेंसी कक्ष में इस जांच के जरिये घायल की अंदरूनी चोट का पता चल जाएगा और मरीज को तुरंत उचित इलाज मिल सकेगा। रेडियोलॉजिस्ट को घायल की यह जांच नहीं करनी होगी जिससे दबाव भी कम होगा। पहली बार जिला अस्पताल में एक घायल की ई-फास्ट जांच की गई।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक ई-फास्ट जांच अल्ट्रासाउंड मशीन से की जाती है इसमें दुर्घटना में घायल के फेफड़े, लिवर, किडनी सहित अन्य भीतरी अंगों की चोट का पता लगाया जाता है। इस जांच के लिए विशेष प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। जिला अस्पताल में अब तक किसी चिकित्सक के प्रशिक्षित न होने से यह जांच नहीं हो रही थी और घायल निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निर्भर थे। जिला अस्पताल में ही घायलों को इस जांच की सुविधा मिल सके, इसके लिए बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने यहां तैनात ईएमओ डॉ. आशू अवस्थी को ई-फास्ट जांच का प्रशिक्षण लेने के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा।
बुधवार को पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर मटेला के पास कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. अवस्थी ने पहली बार घायल की ई-फास्ट जांच कर उसकी भीतरी चोट का पता लगाया। उन्होंने बताया कि घायल के फेफड़े और लिवर में चोट आई है। जांच के बाद उसकी चोट का पता लगने पर उसका तुरंत इलाज शुरू हुआ। यह पहला मौका है जब जिला अस्पताल में यह जांच शुरू हुई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक इस जांच के बाद मरीज का तुरंत इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सकेगी और उसे ट्रामा सेंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
--
इमरजेंसी कक्ष में होगी जांच, नई ई-फास्ट मशीन की होगी खरीद
जिला अस्पताल में दुर्घटना के घायलों को ई-फास्ट जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष में आना होगा। फिलहाल यहां स्थापित एकमात्र मशीन पर जांच की निर्भरता रहेगी। इस जांच के शुरू होने पर अब अस्पताल प्रबंधन जल्द ही नई पोर्टेबल ई-फास्ट मशीन खरीदने की तैयारी कर रहा है जिसे इमरजेंसी कक्ष में स्थापित किया जाएगा। यहां पहुंचते ही घायल की जांच होगी और उसे अल्ट्रासाउंड कक्ष तक नहीं जाना होगा। प्रशिक्षित ईएमओ इस जांच का अन्य चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण देंगे। इमरजेंसी कक्ष में हर समय इस जांच की सुविधा घायलों को मिलेगी।
कोट
विभाग ने मुझे ई-फास्ट जांच का प्रशिक्षण लेने के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा था। प्रशिक्षण लेकर आने के बाद पहली बार एक घायल की जांच की गई। - डॉ. आशू अवस्थी, ईएमओ, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
कोट
ई-फास्ट जांच शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही नई ई-फास्ट मशीन की खरीद की जाएगी इमरजेंसी कक्ष में ही इस जांच की सुविधा घायलों को उपलब्ध कराई जाएगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़