फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dylisis in Pithauragarh

डायलिसिस के लिए तकनीशियन तो तैनात, लेकिन वेतन का फंसा पेंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dylisis in Pithauragarh
जिला अस्पताल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट में तकनीशियन की तैनाती तो हो गई है। अभी तैनात किए गए तकनीशियन के लिए वेतन की व्यवस्था नहीं हो पाया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग उसके वेतन जुटा रहा है। विभाग की ओर से इसके लिए एनएचएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट अगस्त में शुरू हो गई थी। मरीजों की परेशानियों को देखते हुए विभाग की ओर से यहां तकनीशियन की तैनाती भी कर दी है, जबकि यहां तकनीशियन का पद स्वीकृत नहीं है। ऐसे में तैनात तकनीशियन को वेतन देने में दिक्कत आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास विभिन्न मदों में आने वाला बजट तय होता है। इससे पूर्व डायलिसिस के मरीजों का उपचार तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त एक डॉक्टर कर रहे थे, लेकिन तकनीशियन न होने के कारण कई बार डायलिसिस करने परेशानी हुई। इसको देखते हुए नवंबर में हल्द्वानी से आए डायलिसिस के तकनीशियन का स्वास्थ्य टीम ने ट्रायल लिया। पास होने पर उनकी तैनाती भी की गई। तैनात तकनीशियन डायलिसिस भी कर रहे हैं, लेकिन अभी उनके लिए वेतन की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मरीजों ने मंत्री के सामने भी रखा जा चुका है मामला
पिथौरागढ़। डायलिसिस यूनिट शुरू होने के कुछ समय बाद डायलिसिस का आरओ खराब हो गया था। इससे यूनिट में डायलिसिस बंद हो गया था। आरओ खराब होने और तकनीशियन के न होने के चलते मरीजों को दो से तीन बार डायलिसिस लोहाघाट में करानी पड़ी थी। डायलिसिस मरीज पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रोबिन सिंह ने कुमाऊं आयुक्त और जिले के प्रभारी मंत्री के सामने भी तकनीशियन की तैनाती का मामला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाओं से कोई लेना देना नहीं
पिथौरागढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर न जनप्रतिनिधि और न शासन, प्रशासन चिंतित है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसी भी मद से तकनीशियन के वेतन का भुगतान करना चाहिए।

डायलिसिस यूनिट में तकनीशियन का पद स्वीकृत नहीं है। इसके चलते उन्हें वेतन देने में दिक्कत आ रही है। उनके वेतन के लिए एनएचएम को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही वेतन की स्वीकृति मिल जाएगी।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed