{"_id":"6abe9f404fdc2a57370769bb","slug":"dumper-falls-into-gorge-near-bhartoli-driver-from-pithoragarh-dies-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145049-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारतोली के पास डंपर खाई में गिरा पिथौरागढ़ निवासी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारतोली के पास डंपर खाई में गिरा पिथौरागढ़ निवासी चालक की मौत
Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली बसान के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक डंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक दीपक कुमार (28) पुत्र मनीराम निवासी भट्यूड़ा, पिथौरागढ़ की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह वन कर्मी दीवान सिंह ने खाई में गिरे डंपर को देखा। उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद लोहाघाट से पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दीपक का शव खाई से निकाला गया। बाराकोट चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया है। मृतक के परिजनों और डंपर मालिक को हादसे की सूचना दे दी गई है।
रेस्क्यू टीम में स्थानीय निवासी मदन सिंह सामंत के साथ पुलिस टीम में घाट चौकी फायरमैन राजेंद्र जोशी, दिनेश चंद्र भाकुनी, कांस्टेबल मनोज कुमार, अमर सिंह, लोहाघाट की दमकल टीम में जगदीश तिलाड़ा, भरत सिंह, प्रतिभा राणा, प्रियंका बिष्ट, नीलम राणा आदि रहे।