फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drug stores closed, patient worried

दवा की दुकानें बंद रहीं, मरीज परेशान

Tue, 30 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Tue, 30 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drug stores closed, patient worried
medicine

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लागू की जा रही ई-पोर्टल नीति के विरोध में मंगलवार को जिले की सभी दवा की दुकानें बंद रहीं। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट और महासचिव राजेंद्र प्रसाद पंत ने कहा कि इस तरह की नीति से व्यवसायियों के साथ साथ मरीजों और तीमारदारों की कठिनाई बढ़ जाएगी। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में दवा की कोई दुकान नहीं खुली। बाद में दवा विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। साथ ही इस तरह के अव्यावहारिक निर्णय को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देते समय जनक जोशी, दीपक चंद, मनोज चौहान, ललित तिवारी, ललित जोशी, विजय राठौर आदि मौजूद थे। जिले में दवा की 400 दुकान हैं। सभी में मंगलवार सुबह से ही ताला पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत में भी मंगलवार को केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे पहले केमिस्ट और ड्रगिस्ट व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

दवा व्यवसायियों का कहना था कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री होने से और ई पोर्टल व्यवस्था लागू होने से छोटे दवा व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने वालों में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, संरक्षक हरीश चंद्र खर्कवाल, उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, मनोज पांडेय, अरविंद जोशी, उमेश खर्कवाल, राजेश चंद्र सेन, गोपाल, डीके राय आदि दवा व्यवसायी शामिल रहे।

टनकपुर में भी मंगलवार को सभी दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रख ऑनलाइन फार्मेसी एवं ई-पोर्टल लागू करने की सरकार की योजना का विरोध किया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व मेें एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा।


इस दौरान नरेंद्र सिंह नेगी, राजीव आर्य, रौनक अली, राजीव अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, आनंद सरकार आदि दवा विक्रेता मौजूद थे। बनबसा में भी सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। इस दौरान बनबसा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल जेम्स, सचिव राजू, गिरिजा शंकर जोशी उर्फ बंटी, मनीष जैन, मुकेश तिवारी, दीपक तिवारी, डीएल मदान, बीडी भट्ट, उमेश जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed