फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drug representatives angry over taking arbitrary fare in taxis

टैक्सी चालकों के मनमाने किराए लेने से भड़के दवा प्रतिनिधि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives angry over taking arbitrary fare in taxis
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। परमिट के अनुसार सवारियां बैठाने की अनुमति के बावजूद टैक्सी चालकों ने किराया कम नहीं किया। यात्रियों से दोगुना किराया वसूला जा रहा है। टैक्सी चालकों के मनमाने किराया लेने से नाराज दवा प्रतिनिधियों ने टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दवा प्रतिनिधि अध्यक्ष भुवन पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट में टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारे लगाकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले के कुछ टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

करोना काल में टैक्सी चालकों को सिर्फ पांच सवारी बैठाने की अनुमति थी, लेकिन नई गाइड लाइन के अनुसार अब टैक्सी चालकों को परमिट के अनुुसार सवारी बैठाने की अनुमति मिल गई है। इसके बावजूद कुछ टैक्सी चालक पहले की तरह लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने ऐसे टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर संतोष सिंह, रवींद्र चंद, गंभीर सिंह भंडारी, सुरेश जोशी, मोहित पांडे, पंकज भंडारी, अमित साह, सुनील धामी, मनोज भंडारी, जीवन पंत, मोहित, रमेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed