{"_id":"6633ca0b658da05812057737","slug":"drinking-water-crisis-serious-in-rural-areas-of-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112855-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर
Thu, 02 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। गर्मी बढ़ते ही सीमांत जिले में पानी का संकट गहरा गया है। कहीं लंबे समय से पानी नहीं मिल रहा है तो कहीं जल स्रोत ही सूख गए हैं। जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सिलौनी गांव में पेयजल का टैंकर पहुंचते ही बच्चे और महिलाएं पानी के दौड़ पड़े। उधर झूलाघाट के कांटेबोरा स्कूल में बच्चे तीन माह से पानी को तरस रहे हैं।
सरकार जहां एक ओर प्रारंभिक स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर सुविधाएं मुहैया कराने में लगी है वहीं ग्राम पंचायत विभाग की उदासीनता के चलते कांटे बोरा गांव के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय तीन महीने से एक-एक बूंद पेयजल को तरस रहे हैं। पेयजल के अभाव में भोजन माताओं को दो किमी पहाड़ी में पैदल चलकर मध्याह्न भोजन के लिए पानी ढोना पड रहा है। प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे अपने घरों से बोतलों में पानी भरकर बैग का भार बढ़ाने को मजबूर हैं। कांटेबोरा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ग्राम पंचायत योजना के तहत पेयजल आ रहा है लेकिन जहां नौनिहालों का भविष्य तैयार हो रहा है उसी विद्यालय में तीन माह से बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
बाक्स
अस्कोट में एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी
अस्कोट। जल संस्थान की ओर से जरिया गधेरे में स्रोत की सफाई कर फिल्टर के इर्दगिर्द जमा मिट्टी, पत्ते हटाए गए। मेन लाइन के लीकेज को भी ठीक किया जा रहा है। स्रोत में पानी कम होने से रोस्टर के आधार पर एक दिन छोड़ कर पानी दिया जा रहा है। क्षेत्र में पिकअप से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल संस्थान कार्यालय प्रभारी भुवन चंद्र भट्ट ने बताया कि मोटर और अवैध संयोजन की धर-पकड़ के बाद पानी की आपूर्ति में सुधार आया है। बताया कि स्रोत में पानी कम होने से दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
..................
नगर के हैंडपंप ठीक कराने की मांग
चंपावत। जिला मुख्यालय में करीब दो दर्जन हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी की समस्या हो रही है। गर्मी के मौसम में हैंडपंप से पानी नहीं मिलने से लोगों को सेलाखोला और अन्य स्रोतों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बेलाल युनूस को ज्ञापन देकर नगर क्षेत्र के खराब हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से नगर क्षेत्र के नागनाथ मंदिर, तहसील रोड, ब्लॉक रोड समेत कई स्थानों में हैंड पंप खराब चल रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। जल संस्थान के अवर अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि चार जिलों में एक वाहन होने से हैंडपंप को ठीक कराने में देर हो रही है। जल्द ही खराब हैंडपंप ठीक कर लिए जाएंगे। संवाद
...................
पानी भरने के विवाद में मारपीट, बालिका घायल
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ मथियाबांज में पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में घायल एक बालिका को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार पानी भरने को लेकर विवाद में रीठा साहिब थाना क्षेत्र के मथियाबांज निवासी अनिता जोशी (9) घायल हो गई। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद बालिका को भर्ती किया गया। इस मामले में एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया गया और मामला रीठा साहिब थाना पुलिस क्षेत्र का है। संवाद
..............
पानी आने से मिली राहत
चंपावत। जिला मुख्यालय में पानी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को घंटों बिजली गुल होने के कारण बुधवार को नगर के अधिकांश हिस्सों में पानी की सप्लाई बाधित रही। बृहस्पतिवार को क्वैराला पेयजल पंपिंग योजना से नगर के मुख्य टैंकों में पानी की आपूर्ति की गई। इसके बाद घरों में पानी की आपूर्ति की गई। संवाद