फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DRDO will not be shifted from Pithoragarh: Tamta

पिथौरागढ़ से डीआरडीओ नहीं होगा शिफ्ट : टम्टा

Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
DRDO will not be shifted from Pithoragarh: Tamta
पिथौरागढ़ नगर निगम कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्थापित डीआरडीओ शिफ्ट नहीं होगा बल्कि यहां कृषि और रक्षा के क्षेत्र में शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। यहां पर्याप्त वैज्ञानिकों की तैनाती भी होगी। यह बात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन

पंडा में स्थापित डीआरडीओ के शिफ्ट होने की लंबे समय से चर्चा थी। जिले के लोग भी ऐसी चर्चा से सकते में थे। उनका कहना था कि डीआरडीओ का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिल रहा है। इसका शिफ्ट होना सही नहीं है। अमर उजाला ने बीते नौ अप्रैल के अंक में बॉयोडीजल पर ऐतिहासिक काम करने वाले डीआरडीओ ने कम की पिथौरागढ़ में सक्रियता शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने डीआरडीओ के शिफ्ट होने की चर्चाओं और संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ पिथौरागढ़ से शिफ्ट नहीं होगा। इसका लाभ सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। कृषि के क्षेत्र में यहां हो रहे शोध और तैयार हो रहे उन्नत पौध किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। संस्थान को शिफ्ट करने की चर्चा अफवाह है। यहां कृषि और रक्षा के क्षेत्र में शोध जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़-टनकपुर ऑलवेदर सड़क पर डेंजर जोनों का हो रहा ट्रीटमेंट
पिथौरागढ़। अजय टम्टा ने कहा कि सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश में सड़कों को बेहतर करना सरकार और उनकी प्राथमिकता है। पिथौरागढ़-टनकपुर ऑलवेदर सड़क पर बने डेंजन जोन का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसका कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। सीमांत जिला भी विकास की दौड़ में आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश को पूरे विश्व में नई पहचान दिलाई है और यहां पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीमांत से दिल्ली, दून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है। होम स्टे का संचालन कर लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। लघु उद्योग स्थापित कर लोगों की आजीविका बढ़ रही है। यूसीसी लागू कर उत्तराखंड ने पूरे देश में विशिष्ट पहचान हासिल की है और अन्य राज्य भी इसे अपना रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा भी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, राकेश देवलाल, जगत सिंह खाती सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed