फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do work on priority basis in areas deprived of sewer line: Mahar

सीवर लाइन से वंचित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर करें कार्य : महर

Tue, 18 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Do work on priority basis in areas deprived of sewer line: Mahar
पिथौरागढ़ में विधायक मयूख महर नगर की सीवरेज और पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ
पिथौरागढ़। नगर में सीवर और पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए विधायक मयूख महर ने मंगलवार को नगर के एक होटल में जल निगम, जल संस्थान नगर पालिका और सभासदों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल निगम को सीवर लाइन से वंचित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने और जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नगर के सिनेमा लाइन, कृष्णापुरी, चिमस्यानौला, सरस्वती विहार, मल्ली जाखनी और पवन विहार काॅलोनी सीवर लाइन से वंचित है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने सीवरेज प्रमुख समस्या बन गई है। विधायक ने जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू को वंचित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने जल संस्थान के ईई को पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए लीकेज की समस्या को ठीक करने को कहा। पेयजल योजना से वंचित क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने नगर पालिका से नगर के विकास में जल निगम और जल संस्थान को सहयोग करने को कहा। बैठक में सभासद पवन महरा, सभासद अनिल जोशी, चंद्रशेखर मखौलिया, भावना नगरकोटी, कमल सूंठा, कमल पांडे, जनमंच के संयोजन भगवान रावत, रविंद्र बिष्ट, पवन पाटनी, गणेश सौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed