{"_id":"c87083b7d2e8e97e0befc92d9d0d9494","slug":"do-not-spend-the-budget-of-the-pwd-officials-kick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट नहीं खर्चने वाले लोनिवि के अफसरों को लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट नहीं खर्चने वाले लोनिवि के अफसरों को लताड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 28 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति ने 61.02 करोड़ की जिला योजना को अनुमोदित किया। जिले के प्रभारी मंत्री ने पिछले वित्तीय वर्ष का बजट खर्च न करने पर लोनिवि के अधिकारियों को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष की जिला योजना की 1.86 करोड़ की राशि लोनिवि द्वारा खर्च नहीं किए जाने की जानकारी सामने आने पर मंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को लताड़ लगाई और जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने को कहा।
विज्ञापन
मंत्री ने क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता से तैयार करने एवं युवा कल्याण विभाग को गांवों में खेल मैदान बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विधायक मयूख महर, नारायण राम आर्य, विशन सिंह चुफाल, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, जिला योजना के सदस्य राजेंद्र जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट, किशन भंडारी आदि थे।
विज्ञापन