फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not fall prey to reward links or messages received on mobile: CO

मोबाइल पर आए इनामी लिंक या मैसेज के झांसे में न आएं : सीओ

Thu, 29 Aug 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Do not fall prey to reward links or messages received on mobile: CO
पिथौरागढ़। मोबाइल फोन पर सोशल साइट्स पर आए किसी इनामी लिंक या मैसेज के झांसे में कभी न आएं। इससे आप साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो सकते हैं। यह बात पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएमश्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर अपराध, कानूनी अधिकार, 102 हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। मोबाइल फोन पर इनाम जीतने या अन्य तरीके से झांसे में लेकर साइबर अपराधी खातों से लाखों रुपये उड़ा लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल पर आने वाले किसी भी इनामी योजना से संबंधित अनजान लिंक पर क्लिक न करने और मैसेज के झांसे में न आने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद को जागरूक रखने के लिए कहा ताकि अपराध से बचा जा सके। उन्होंने छात्राओं से किसी तरह की छेड़छाड़ या किसी तरह की परेशानी होने पर चुप्पी के बजाय आवाज उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सफलता के तमाम उदाहरण देकर छात्रों को कॅरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। नवीन चंद्र जोशी के संचालन में आयोजित पाठशाला में शिक्षक पीएस फर्स्वाण, हरजीत सिंह कन्याल, बीएस बिष्ट, शृष्टि बोरा और किशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed