Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM reached CM's native village Tundi and heard the problems

Pithoragarh News: डीएम ने सीएम के पैतृक गांव टुंडी पहुंचकर सुनीं समस्याएं

Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
DM reached CM's native village Tundi and heard the problems
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने रविवार को कनालीछीना विकासखंड में स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक गांव टुंडी पहुंचकर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

डीएम ने बारमो में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सोलिंग के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और हेलीपैड में सेफ हाउस के निर्माण के लिए संबंधित पटवारी को शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पौराणिक खंडेनाथ मंदिर के और निर्माणाधीन धर्मशाला के कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए आरडब्लूडी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान बारमो में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं साथ ही ग्रामीणों से सुझाव भी लिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की समस्या रखी जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही वीडियो को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि टुंडी गांव के लिए मुख्य सड़क से निर्माणाधीन सड़क का कार्य अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय टुंडी के कार्य को भी देखा। डीएम ने भैरीगाढ़ से टुंडी पेयजल योजना की मरम्मत के लिए दो लाख की धनराशि देने की बात कही। चनोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण मान सिंह, हरीश सिंह, मनमोहन सिंह, पुष्कर सिंह, दिलीप सिंह, बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed