{"_id":"66f05a758d41efe35d0e7eb7","slug":"displeasure-among-parents-over-the-mismanagement-of-rapravi-pipalati-pithoragarh-news-c-8-hld1013-431681-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राप्रावि पिपलाटी की अव्यवस्थाओं पर अभिभावकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राप्रावि पिपलाटी की अव्यवस्थाओं पर अभिभावकों में नाराजगी
Sun, 22 Sep 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। हेमलता बोहरा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी और अभिभावकों में राप्रावि पिपलाटी में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विद्यालय में घटती छात्र संख्या के मद्देनजर चिंता जाहिर करते हुए वर्तमान अध्यापक को अन्यत्र स्थानांतरित की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अभिभावकों ने अपने पाल्यों को दूसरे विद्यालय भेजने की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान हेमलता के उपखंड शिक्षाधिकारी पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि राप्रावि पिपलाटी विकासखंड पाटी दो दिन से लगातार बंद पाया गया है। अभिभावकों की सूचना पर 8:30 बजे विद्यालय जाने पर वहां डायट के प्रवक्ता और सीआरसी प्रभारी कमलेख मौजूद पाए गए, लेकिन 20 सितंबर को विद्यालय बंद मिला। सीआरसी प्रभारी ने अन्य अध्यापक से चाभी मंगाकर विद्यालय खोला। पता चला कि खंड शिक्षाधिकारी के निर्देश पर सीआरसी प्रभारी को विद्यालय खोले जाने के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्व में बंद विद्यालय को जनप्रतिनिधि और जनता के अथक प्रयास से अगस्त 2021 को फिर से खोला गया है।
जनता ने अध्यापक गंगाप्रसाद का बहिष्कार किया है, लेकिन विभाग ने उसी अध्यापक की तैनाती कर दी। उन्होंने कहा कि उस समय विद्यालय की छात्रसंख्या 19 थी। वर्तमान में यह संख्या घटकर 11 रह गई है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान अध्यापक के रहते वह अपने बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए अन्यत्र विद्यालयों में भेज देंगे। उन्होंने विद्यालय में तैनात अध्यापक को अन्यत्र नियुक्त करने की मांग की है। सीईओ एमएस बिष्ट ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।