फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Discussion on road, education and health issues held in open meeting of Gankot village

गणकोट गांव की खुली बैठक में हुई सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion on road, education and health issues held in open meeting of Gankot village
गणकोट गांव की बैठक में उपस्थित प्रधान और अधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणग्राम पंचायत गणकोट में ग्राम सभा की पहली खुली बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने गांव के हर तोक को सड़क और पेयजल से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने कहा कि पंचायतों को ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) से मिलने वाले धन का शत प्रतिशत प्रयोग किया गया है। आशा कार्यकर्ता रेवती उपाध्याय ने कहा इसमें गर्भवती महिलाओं को सड़क तक ले जाने के लिए चार तोकों में चार डोलियां दी गई हैं। पंचायत में कुपोषित बालक को ड्राई फ्रूट दिए गए। प्राइमरी विद्यालय गणकोट में दूषित जल से बचने के लिए एक फिल्टर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सहायक समाज कल्याण अधिकारी विण दीपक आर्या, ग्राम विकास अधिकारी कर्णप्रिया महर, ग्राम पंचायत अधिकारी, गंगा वल्दिया, राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार पंत, सहायक कृषि अधिकारी आशीष प्रकाश, सहकारी समिति प्रभारी सचिव हेमंती देवी आदि ने अपने अपने विभागों की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए होने पर प्रधान ने सभी ग्रामीणों को बधाई दी। ग्रामीणों को कोरोना वायरस और इससे बचाव की जानकारी भी दी गई। बैठक में आंगनबाड़ी सहायिका पूजा गनकोटिया, हेमंती देवी, दीपक रावल, बीडीसी सदस्य अक्षय कुंवर, पूर्व प्रधान भाष्कर कल्पासी, सरपंच संजय कुमार, पंकज, कुमार, गोविंद, देवेंद्र, भुवन, गौरव, जसवीर, पवन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed