{"_id":"696e6b199fed909a8709f5bf","slug":"discussion-on-development-work-being-done-in-cms-ancestral-village-tundi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137272-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएम के पैतृक गांव टुंडी में हो रहे विकास कार्यों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएम के पैतृक गांव टुंडी में हो रहे विकास कार्यों पर की चर्चा
Mon, 19 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के पैतृक गांव टुंडी में विकास कार्यों के लिए बैठक हुई। मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि टुंडी में कीवी, मशरूम उत्पादन एवं मौन पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि सिंचाई के लिए लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से गूल एवं चेकडैम बनाए जा रहे हैं। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. रमेश चलाल ने बताया कि मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के लिए छह तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पशुपालन विभाग की ओर से 10 किसानों का चयन बकरी पालन के लिए किया गया है। डेयरी विभाग से भी 10 किसान दुग्ध उत्पादन के लिए चयनित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने वीवीजी-रामजी योजना के तहत पशुशालाओं का निर्माण करने के निर्देश दिए। संवाद