{"_id":"6ab801e1b16f4dbcad0b975b","slug":"direct-confrontation-between-the-president-and-the-secretary-in-tanakpur-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144881-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर में अध्यक्ष और सचिव में आमने-सामने की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर में अध्यक्ष और सचिव में आमने-सामने की भिड़ंत
Sat, 26 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष और सचिव पद पर आमने-सामने की टक्कर है। अध्यक्ष पद पर अभाविप की ओर से समर्थित सुमित सिंह नायक और एनएसयूआई की ओर से समर्थित ध्यान सिंह के बीच मुकाबला है। वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही चुनाव की गहमा गहमी तेज हो गई है। जांच में सांस्कृतिक सचिव पद पर एकमात्र नामांकन निरस्त हो गया।
शनिवार को बारिश के बीच डिग्री कॉलेज में सुबह से नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष छात्र में रोहन गड़कोटी, साहिल महर, संदीप सिंह, उपाध्यक्ष छात्रा में कंगना गुप्ता, रितिका, सचिव में वंश शर्मा, सुशील जोशी, संयुक्त सचिव में रिया आर्या, लक्षिता जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर नीतू बिष्ट, मुस्कान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्मला महराना, बबीता प्रत्याशी घोषित किए गए।
सांस्कृतिक सचिव पद पर प्रत्याशी आशीष कुमार आर्या के अभिलेखों की जांच में सांस्कृतिक क्रिया कलापों में भागीदारी का प्रमाण पत्र न होने पर निरस्त किया गया। अब आम सभा 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। मतदान 29 सितंबर को होगा। 1170 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न पदों के 15 प्रत्याशियों का फैसला 29 सितंबर को करेंगे।