फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Digtad Tigers, Bhagalinga and Mallikarjuna teams reached the semi-finals

Pithoragarh News: दिगतड़ टाइगर्स, भागलिंग और मल्लिकार्जुन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 26 Dec 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Digtad Tigers, Bhagalinga and Mallikarjuna teams reached the semi-finals
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. धन सिंह पांगती डीडीहाट वॉलीबाल लीग में दिगतड़ टाइगर्स, भागलिंग और मल्लिकार्जुन अस्कोट की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित वॉलीबाल लीग में शुक्रवार को दिगतड़ टाइगर्स ने वैदही को 25-22, 25-21 से हराया। मल्लिकार्जुन अस्कोट की टीम ने जय सुंदरीनाग को 25-23, 27-25 और भागलिंग ने मां बाराही टीम को 25-20, 25-21 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इंद्रजीत सामंत, किशोर शाह, भुवनेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट निर्णायक रहे। मैच का आनंद लेने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ रही। आयोजक मंडल ने बताया कि शनिवार को लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल खेला जाएगा। इस दौरान दिवाकर पांगती, अभिनव पांगती, एनएस टोलिया, विरेंद्र कन्याल, मनोहर कन्याल, अशोक खड़ायत, धर्मेंद्र टोलिया, प्रकाश बोरा, सत्यम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed