{"_id":"f9564f275166a14cc8c7a2ba5cdcc316","slug":"dig-visited-nepal-s-border-security-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने देखी नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने देखी नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर, बनबसा (चंपावत), उत्तराखंड
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के मद्देनजर नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा तंत्र खासा सतर्क है। डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने शुक्रवार को टनकपुर-बनबसा से लगी नेपाल सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों की बैठक भी ली।
विज्ञापन
एनएचपीसी विश्राम गृह में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक में डीआईजी ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों के साथ टनकपुर के बूम से लेकर बनबसा तक लगी नेपाल सीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। बनबसा में सीमा स्तंभ संख्या सात तक बार्डर पर चेकिंग की जानकारी ली। उन्होंने ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के कर्मचारियों से भी सीमा पार से मानव तस्करी और इमिग्रेशन चेकपोस्ट में विदेशी पर्यटकों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के अधिकारियों से भी व्यापारिक गतिविधियों के बारे में पूछा। इस मौके पर एसपी डीएस कुंवर, टनकपुर के कोतवाल कमल राम आर्य, थानाध्यक्ष पीएस दानू, इमिग्रेशन अधिकारी आरपी टम्टा, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बलवीर सिंह यादव, एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक बीएस खुराना, जेसी पांडेय मौजूद थे। फोटो 23 टीएनपी 8
विज्ञापन
सीमा पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे : डीआईजी
बनबसा (चंपावत)। कुमाऊं रेंज के डीआईजी जीएस मार्तोलिया ने कहा कि बार्डर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। खुली सीमा होना सुरक्षा के लिए चुनौती है। डीआईजी ने कहा कि शीत ऋतु में शारदा में पानी कम रहने से अपराधी नदी को आसानी से पार कर घुसपैठ करते हैं। पूरी सीमा पर जल्द सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अपराधियों की पहचान कर उन्हें दबोचा जा सके। डीआईजी ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने में पुलिस हर संभव सहयोग देगी।