फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat-Munsiyari motor road will be constructed soon: Ajay Tamta

डीडीहाट-मुनस्यारी मोटर मार्ग का शीघ्र होगा निर्माण : अजय टम्टा

Mon, 19 Aug 2024 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Didihat-Munsiyari motor road will be constructed soon: Ajay Tamta
डीडीहाट में लोगों का अभिवादन स्वीकारते सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बहुप्रतीक्षित डीडीहाट-मुनस्यारी मोटर मार्ग के शीघ्र बनने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस सड़क को बनाने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
लोक सभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार डीडीहाट पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का भाजपाइयों ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरेंद्र चुफाल के नेतृत्व में स्वागत किया। सुभाष चौक से बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

विकासखंड सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डीडीहाट और मुनस्यारी के विकास के लिए डीडीहाट आदिचौरा-गांधीनगर मुनस्यारी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने पीएमजीएसवाई को इस सड़क की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। भाजपाइयों ने अल्मोड़ा- सेराघाट बेरीनाग थल से ओगला तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। इस पर भी मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, ब्लाक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत कन्याल, लोकेश भड़, कविंद्र सिंह, कमला चुफाल, संजय चुफाल, अजय अवस्थी, बलवंत मेहरा, हरीश कन्याल, प्रहलाद चुफाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed