फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diddahat's candidate and Congress District President, Nokhonkak

डीडीहाट के प्रत्याशी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष में नोकझोंक

Sun, 09 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Diddahat's candidate and Congress District President, Nokhonkak
पिथौरागढ़ में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रविवार को जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जिले की तीन सीटों पर हार के कारण गिनाए। कहा कि संगठन और सरकार में ढाई साल तक हुई तकरार भी हार का कारण बनी। इस दौरान डीडीहाट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल और वहां की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा में तीखी नोकझोंक हुई। गंगोलीहाट के प्रत्याशी नारायण राम आर्य बैठक में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


बंद कमरे में हुई बैठक में कई कार्यकर्ता काफी गुस्से में थे। सूत्रों के अनुसार डीडीहाट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल और डीडीहाट की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा में जबरदस्त नोकझोंक हुई। कहा जा रहा है कि प्रदीप पाल ने कई लोगों पर भीतरघात का आरोप लगाते हुए उनकी सूची पार्टी हाईकमान को सौंपी है। पिथौरागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मयूख महर ने जिले में बड़े पदों पर बैठे लोगों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह लोग अपने बूथ तक नहीं जिता पाए। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने सारे मतभेद भुलाकर हार से सबक लेते हुए भविष्य की रणनीति पर एकजुट होकर काम करने की अपील की। वक्ताओं ने एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के चुनावों को भी आपसी फूट का कारण माना। कहा कि इन दोनों संगठनों के चुनाव नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हार के लिए नोटबंदी और ईवीएम में गड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को हताश, निराश होने की जरूरत नहीं है। एकजुटता कांग्रेस भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। बैठक में कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, शकुंतला दताल, बहादुर सिंह सौन, गोपाल दत्त सती आदि मौजूद थे। बैठक का समापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप थापा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed