फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula, Munsyari began, mobile tower

धारचूला, मुनस्यारी में मोबाइल टावर लगने शुरू

Sun, 11 Dec 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 11 Dec 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dharchula, Munsyari began, mobile tower
मोबाइल टावर लगने शुरू - फोटो : अमर उजाला

धारचूला विधानसभा की संचार सेवाओं की अनदेखी को लेकर पिछले दिनों अमर उजाला की ओर से लगातार प्रकाशित खबरों का केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। केंद्र सरकार ने धारचूला एवं मुनस्यारी तहसील के लिए आइडिया के 50 छोटे टावर स्वीकृत कर दिए हैं। इन टावरों को खड़ा करने का काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि लोगों को जल्द ही बेहतर संचार सुविधा मिलने लगेगी। बताया गया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने इस मामले में काफी दिलचस्पी दिखाई है और आइडिया कंपनी को तत्काल टावर लगाने के लिए कहा गया है। पिछले दिनों लोगों ने धारचूला दौरे के समय किरन रिजिजू के सामने सिर्फ संचार सेवाओं का ही मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन


बताया गया कि इस समय बलुवाकोट के कांडाधार, कालिका गांव के नजदीक थौड़ा, धारचूला बाजार, फुलतड़ी बाजार, कोटेरा, लुड़कोट, पाथर, रांथी, थाणीधार, नारायणआश्रम, सिर्खा, सिर्दांग, लमकारी, व्यास, चौदांस में टावर लगाने का काम शुरू हो गया है। मुनस्यारी तहसील में समकोट और होकरा में भी आइडिया के टावर लगाए जाएंगे। अन्य स्थानों पर टावर लगाने के लिए आइडिया के इंजीनियरों की टीम सर्वे कर रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और भाजपा नेता बीडी जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लिया है। वर्षों से संचार सेवा से वंचित इस इलाके में संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काफी तत्परता से काम किया है। थापा ने कहा कि अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाकर समस्या को जल्दी हल करने में सहयोग दिया।
विज्ञापन


ठप रही बीएसएनएल की सेवाएं
धारचूला। बीएसएनएल की सेवाओं ने रविवार को लोगों को खूब परेशान किया। कई घंटे तक नेटवर्क गायब रहने से लोग परेशान रहे। जब फोन मिलने लगा तो एक मिनट से पहले ही कॉल ड्राप होने लगी। इंटरनेट सेवाएं रविवार को पूरे दिन बाधित रही। लोग बीएसएनएल की सेवाओं से आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलाघाट की संचार सेवा ठप, लोग परेशान
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बा समेत उससे लगे गांवों की संचार सेवा 24 घंटे से ठप है। रविवार को यहां से मोबाइल और एसटीडी से कहीं पर कॉल नहीं हो पाई। लैंडलाइन सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। लोकल में भी फोन से बात नहीं हो पा रही है। फोनसेवा में लगातार आ रहे व्यवधान से लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संचार सेवा में तत्काल सुधार नहीं लाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि बीएसएनएल को अपनी सेवाओं में सुधार लाना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed