फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula dominates in athletics competition

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धारचूला का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dharchula dominates in athletics competition
पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुसूचित जाति बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ विकासखंड के 70 खिलाड़ियों भाग लिया। 200, 800 और एक हजार मीटर दौड़ में धारचूला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और विशिष्ट अतिथि जनार्दन सिंह वल्दिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 200 मीटर दौड़ में धारचूला के सूरज कुमार ने पहला, मुनस्यारी के हेमराज ने दूसरा, रोहित रंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में धारचूला के धर्मेंद्र कुमार प्रथम, बेड़ीनाग के पवन कुमार द्वितीय और अंकित प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। एक हजार मीटर दौड़ में धारचूला के धर्मेंद्र कुमार, बेड़ीनाग के पवन कुमार और मुनस्यारी के कैलाश कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, फकीर, सतीश कुमार, दिनेश पाटनी, निर्मल किशोर भट्ट, संजय भट्ट ने निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन

वहां रमेश, खत्री, अजय सार्की, मनोज वर्मा, जगत सिंह महरा, प्रवीण कार्की, कैलाश लस्पाल, गौरव चंद्र जोशी, हरीश चंद, पंकज भट्ट, नयन महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed