फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharana in Pithauragarh For No TOD

पिथौरागढ़ में टीओडी के खिलाफ धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dharana in Pithauragarh For No TOD
पिथौरागढ़ में टीओडी के विरोध में धरना देते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवाओं ने अग्निपथ/टीओडी के विरोध में जिला मुख्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गलत निर्णय से उनकी कई साल की मेहनत पर कुठाराघात हुआ है। युवाओं ने यह निर्णय वापस लेकर पुरानी प्रक्रिया की शेष लिखित सेना भर्ती पूरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धरना स्थल टकाना में युवाओं ने रविवार को टीओडी के विरोध में धरना देकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए। कहा कि यह योजना युवाओं के हित में नहीं है। सरकार सेना में ठेकेदारी प्रथा ला रही है। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय हर तरफ से उन्हें बेरोजगार बनाने का काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार उन्हें इस तरह के अच्छे दिन दिखा रही है। युवाओं ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना को वापस ले। पूर्व में हुई भर्ती की लंबित लिखित परीक्षा तिथि घोषित होने तक वह बेमियादी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed