फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharam Singh of Dharchula became national coach of Taekwondo

Pithoragarh News: धारचूला के धर्म सिंह बने ताइक्वांडो के राष्ट्रीय कोच

Fri, 07 Jul 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dharam Singh of Dharchula became national coach of Taekwondo
धर्म सिंह बिष्ट। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन से 15 वर्षों से संबद्ध थर्ड डान ब्लैक बैल्ट की उपाधि प्राप्त धर्म सिंह बिष्ट ताइक्वांडो के राष्ट्रीय कोच बन गए हैं। इससे सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पांगला गांव निवासी धर्म सिंह तीन बार ब्लैक बेल्ट का खिताब जीत चुके हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र बेंगलुरु से एनआईएस कोचिंग के लिए चयन टेस्ट देने के बाद पिछले माह उनका चयन इस पद के लिए हुआ। उन्होंने 10 से 28 जून तक प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण के लिए स्नातक पास अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ही पात्र होते हैं। इसमें उन्हें खेल की बदलती तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

...............
तेजेश ने संकलित की चतुर्विशति विष्णु रुपाणि पुस्तक

पिथौरागढ़। न्यू वीर शिवा पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र तेजेश जोशी ने भगवान विष्णु के 24 अवतारों का संकलन कर पुस्तक का रूप दिया है। बीते दिन किताब कौतिक में तेजेश की पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन पर स्कूल के प्रबंधक भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट और स्टाफ ने तेजेश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। तेजेश स्कूल में प्रधान छात्र भी हैं। उनके पिता जीवन चंद्र जोशी मिशन इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता और प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। मां भुवनेश्वरी जोशी वीर शिवा स्कूल में गणित की अध्यापिका हैं। पुस्तक विमोचन के लिए स्वामी गुरुकुलानंद सरस्वती, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पद्मादत्त पंत, प्रकाश जोशी, प्रो. शेखर पाठक, डॉ. अशोक पंत, डॉ. पीतांबर अवस्थी, चिंतामणि जोशी का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed