फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhanteras today, there will be a lot of wealth.

Pithoragarh News: धनतेरस आज, खूब होगी धनवर्षा

Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, there will be a lot of wealth.
पिथौरागढ़। धनतेरस पर्व आज मनाया जाएगा। इसके लिए नगर से लेकर कस्बों तक के बाजार सज गए हैं और कारोबारियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

आज वाहन, आभूषणों, बर्तनों, इलेक्ट्रानिक्स सामान की जमकर खरीदारी होगी। वाहन और आभूषणों की पहले की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सजावटी सामान, बिजली और फूलों की माला, झालरों से दुकानें सजीं हैं। धनतेरस को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर खूब धनवर्षा होने के साथ ही 50 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। संवाद
एक हजार से अधिक बिकेंगे वाहन
धनतेरस के लिए पहले की कार, दो पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। कई लोग पर्व पर ही वाहनों की खरीद करेंगे। कारोबारियों के मुताबिक पूर्व में 500 से अधिक दो पहिया और चौपहिया वाहनों की बुकिंग लोगों ने कराई है। ऐसे में वाहनों का करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स का कारोबार मारेगा उछाल
जिले में नगर से लेकर गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी में इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों को धनतेरस का बेसब्री से इंतजार है। कारोबारियों ने पहले की इसकी तैयारी पूरी कर ली है। दुकानों में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी आदि सामान सजा है। ऐसे में कारोबारियों को इलेक्ट्रानिक्स सामान का चार से पांच करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकेगा सोना, 20 करोड़ रुपये की हो सकती है खरीदारी
धनतेरस के लिए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही सिक्कों और मूर्तियों की बुकिंग कराई है। बीते कई दिनों से कारीगरों के हाथ खाली नहीं थे। आज आभूषणों की खरीदारी होगी। स्वर्णकार दीपक चौधरी ने बताया कि लोगों ने एक से 10 ग्राम सोने के सिक्कों के साथ ही बिस्कुट की अधिक बुकिंग कराई है। बगैर बुकिंग के भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में जिले में धनतेरस पर सोने-चांदी के 15 से 20 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
सबसे अधिक बिकेंगे बर्तन
धनतेरस पर परंपरा के अनुसार बर्तनों की खरीदारी अधिक होती है। ऐसे में कारोबारियों ने पहले की इसकी तैयारी कर ली थी। नए डिजायन के गिलास, कटोरे, थाली सहित अन्य बर्तनों के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां दुकानों में सजीं हैं। धनतेरस पर जिले में बर्तनों का पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है।
खील-बताशे और पूजन सामग्री की भी खरीदारी शुरू
जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए खिल-बताशे के साथ ही पूजन सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है। धनतेरस पर भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचेंगे। ऐसे में कारोबार और उछाल मारेगा।

चंपावत में लौटी रौनक, कारोबार में आया उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय में धनतेरस पर्व के लिए बाजार सज गया है। अब तक नगर में कुल कारोबार 80 लाख के पास हुआ है। इसमें स्वर्ण व्यापार अधिक है।
शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र से अधिक लोग खरीदारी के लिए पहुंचने की उम्मीद है। कई ग्राहक अपने सामान की प्री बुकिंग कर गए। वह धनतेरस पर सामान को ले जाएंगे।
व्यापार संघ महामंत्री हरीश शक्टा ने बताया कि बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा कारोबार अब तक करीब 30 लाख का हुआ है। स्वर्ण व्यापारी विजय वर्मा ने बताया कि नगर में सोना चांदी का कारोबार करीब 60 लाख के आसपास हुआ है। धनतेरस पर अच्छी उम्मीद है। इलेक्ट्रिक, ऑटोमोबाइल, आदि की दुकानों में लोग लगातार आ रहे हैं।

- ऑनलाइन मार्केट से कारोबार में काफी असर पर रहा है। लेकिन उसके बाद भी सामान्य दिनों से कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। अब धनतेरस पर्व कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। - तुषार बिष्ट, बर्तन व्यापारी, चंपावत
- सामान्य दोनों से कारोबार धीरे धीरे उठ रहा है अब देखना होगा आज धनतेरस पर कितना कारोबार होता है। धनतेरस पर कारोबार में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। - नरेश गड़कोटी, व्यापारी, चंपावत

- कुछ मोबाइलों की धनतेरस और दीपावली के लिए प्री-बुकिंंग भी की गई है। दो दिन व्यापार में उछाल के आसार नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर ऑनलाइन मार्केट से मोबाइल कारोबार में भी खासा फर्क पड़ रहा है। - किशोर पांडेय, मोबाइल व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed