फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deteriorating health of the Home Guard platoon commander killed

स्वास्थ्य खराब होने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की मौत

Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

थल थाने में तैनात होमगार्ड के प्लाटून कमांडर की अचानक स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गर्जिला निवासी देवेंद्र कुमार (39) पुत्र तिल राम थल थाने के होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात था।

विज्ञापन

 देवेंद्र बुधवार को ड्यूटी के बाद स्वास्थ्य खराब बताते हुए घर चला गया। शाम 6:30 बजे बड़ा भाई वीरेंद्र राम जब देवेंद्र के कमरे में गया तो देवेंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना थल और डीडीहाट थाने में दी। बृहस्पतिवार सुबह डीडीहाट थाने के प्रभारी निरीक्षक गणेश सामंत पुलिस बल के साथ गर्जिला पहुंचे। थल थाने के सब इंस्पेक्टर गिरीश तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

 बताया जा रहा है कि देवेंद्र के परिवार में तीन छोटे बच्चे और पत्नी हैं। पुत्री सरिता (14) 9वीं कक्षा, बड़ा पुत्र ईश्वर राम (12) 7वीं कक्षा और छोटा पुत्र रवि कुमार (8) तीसरी कक्षा में पढ़ता है। पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे गरीब परिवार की सारी जिम्मेदारी मृतक की पत्नी रुकमणी देवी पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed