फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Despite stopping the reach of mobile in the examination hall

रोक के बावजूद परीक्षा हॉल में लेकर पहुंचे मोबाइल

Sat, 16 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Despite stopping the reach of mobile in the examination hall
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य परीक्षाओं के दौरान परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन लाने पर रोक का असर परीक्षार्थियों पर नहीं पड़ रहा है। शनिवार को परीक्षा हॉल में दो परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर पहुंच गए। दोनों फोन परीक्षा प्रभारी डा. नरोत्तम जोशी और मुख्य अनुशासक डा. अजय शुक्ल ने अपने पास जमा करा दिए। डा. शुक्ल ने बताया कि इससे पहले चार दिन पहले आठ परीक्षार्थी फोन लेकर आए थे। उनके फोन भी परीक्षा शुरू होने से पहले जमा कर लिए गए थे।

विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी ने परीक्षार्थियों से कहा कि अब यदि कोई परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा हॉल में किसी प्रकार की ऐसी सामग्री लाने में पूर्ण प्रतिबंध है, जिससे परीक्षा पर असर पड़ता हो। इधर, प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कहा कि विश्वविद्यालय की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन


इन तिथियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर स्तर पर जिन विद्यार्थियों ने प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दी है वह द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में तत्काल प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए विषय के विभागाध्यक्ष से संपर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि अगले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed