{"_id":"6aca7753d75e5b6a9d08f113","slug":"shaktipeeth-maa-purnagiri-darbar-decorated-with-flowers-during-navratri-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145444-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नवरात्रि में शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि दरबार फूलों से सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नवरात्रि में शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि दरबार फूलों से सजा
Sat, 10 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर(चंपावत)। शारदीय नवरात्रि पर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में मां का दरबार फूलों से सज गया है। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का नवरात्रि की पूर्व संध्या से आना शुरू हो गया। पूरे नवरात्रि भर मां का दरबार दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर समिति की ओर से काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक प्रकाश समेत स्वयंसेवक तैनात कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस बल और भैरव मंदिर से ठूलीगाड़ तक रात्रि में भी पैदल आगे बढ़ने के लिए प्रकाश व्यवस्था कराई गई है।
वर्तमान में सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से धाम में वर्षभर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वर्ष भर स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। मंदिर क्षेत्र पूरी तरह सीसीटीवी तीसरी आंख की सुरक्षा में है। शनिवार को शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। मंदिर समिति की ओर से मां के दरबार को फूलों से सजा दिया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्रि में रात और दिन श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे, इसके लिए समिति की ओर से भी मुख्य मंदिर में व्यवस्थाएं की गई हैं।
समिति कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है, समिति के स्वयंसेवक तैनात कर दिए गए हैं। इधर, मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि भैरव मंदिर से ठूलीगाड़ तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करा दी है अब श्रद्धालु रात को भी उक्त हिस्से में आगे बढ़ सकेंगे। पर्याप्त पुलिस बल और पेयजल, आवश्यक लाइट की व्यवस्था करा दी हैं।