फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparations for Ramlila performance complete

Pithoragarh News: रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां पूरी

Sat, 10 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Ramlila performance complete
लोहाघाट(चंपावत)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होने वाली लोहाघाट रामलीला के मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ पूजा-अर्चना और भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग के मंचन के साथ हुआ।
विज्ञापन

श्रीराम सेवा सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ शनिवार शाम से हुआ। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा करेंगे। उन्होंने कहा कि रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्य लंबे समय से तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं कर्णकरायत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने बताया कि रामलीला मंचन से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन हुआ। आयोजकों के अनुसार रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। रामलीला की तैयारियों में मुकेश शाह, पारस जुकरिया, ईश्वरी लाल शाह, दीपक सुतेड़ी, कैलाश चंद्र बगौली, आनंद पुजारी सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed