Pithoragarh Protest: शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
पिथौरागढ़ में अटल आदर्श जीआईसी थरकोट बालाकोट में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विस्तार
पिथौरागढ़ में अटल आदर्श जीआईसी थरकोट बालाकोट में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को अभिभावक और ग्रामीण शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में गणित और हिंदी विषय के शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है। वर्तमान में विद्यालय में सिर्फ एक अनुसेवक कार्यरत है। लंबे समय से विद्यालय में एक पीआरडी जवान की नियुक्ति की मांग की जा रही है।
इसके बाद भी नियुक्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई के अधिकांश कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं। उन्होंने विद्यालय को कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग की है। लंबे समय से विद्यालय में चहारदीवारी का कार्य भी अधूरा है। उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति समेत सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
इस मौके पर ग्राम प्रधाम बालाकोट कैलाश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालाकोट रीता समेत आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.