फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to start the work of the proposed Gauri Ganga Phase 3 project

Pithoragarh News: प्रस्तावित गौरी गंगा फेस थ्री परियोजना का कार्य शुरू कराने की मांग

Sun, 25 Jan 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to start the work of the proposed Gauri Ganga Phase 3 project
धारचूला (पिथौरागढ़)। प्रस्तावित गौरी गंगा फेस थ्री जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनएचपीसी के धौलीगंगा परियोजना प्रमुख एम. कन्नन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

परियोजना प्रमुख कन्नन ने लंबित योजना में आ रही परेशानियों के बारे में बताया। पूर्व प्रमुख धामी और मदकोट भाजपा मंडल अध्यक्ष भगत मेहरा ने कहा कि क्षेत्र में एनएचपीसी की ओर से 150 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। वहां छिपला केदार भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश धामी, दुर्योधन सिंह नेगी, संजय दुबरिया, सुरेंद्र खड़ायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed