{"_id":"65492181933349f0370b434f","slug":"demand-to-remove-orop-discrepancies-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6646-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग
Mon, 06 Nov 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने प्रदर्शन कर एडीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम डॉ. शिव प्रसाद बरनवाल के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिक लंबे समय से ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रमेश सिंह महर, दयाल सिंह, देव सिंह भाटिया, जीत सिंह, श्याम विश्वकर्मा, उमेश फुलेरा सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।