{"_id":"64b81cae442cb399800da5a6","slug":"demand-to-build-new-school-building-before-land-acquisition-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-2104-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भूमि अधिग्रहण से पहले नया विद्यालय भवन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भूमि अधिग्रहण से पहले नया विद्यालय भवन बनाने की मांग
Wed, 19 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते मोस्टामानू क्षेत्र के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय मोस्टामानू की विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय की भूमि के अधिग्रहण की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि मोस्टामानू में मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यालय भवन और भूमि का अधिग्रहण किए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो इन विद्यालयों के बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से पहले क्षेत्र के बच्चों के लिए उचित स्थान पर विद्यालय भवन का निर्माण करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में सुमन बिष्ट, मनोज कुमार आदि ग्रामीण शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले में दोनों विभागों से वार्ता कर उचित समाधान करने का आश्वासन दिया। संवाद