फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand of Pul in Ramganga

रामगंगा नदी में पुल नहीं बनने से नाराज कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री खाती ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demand of Pul in Ramganga
पिथौरागढ़ में अपने आवास पर धरने में बैठे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जग - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने यहां चंडिका घाट पर रामगंगा नदी में 15 वर्ष पूर्व स्वीकृत पुल बनवाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने रविवार को परिजनों के साथ अपने आवास पर धरना दिया।
विज्ञापन

कहा कि पुल बनने की प्रत्याशा में पिथौरागढ़, रसैपाटा और गंगोलीहाट से चंडिका घाट तक सड़कें कट चुकी हैं। इसके बावजूद पुल का न बनने से चार विकासखंडों के लोग यातायात सुविधा से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पिथौरागढ़ से बांस होकर सड़क कट चुकी है। रसैपाटा से भी चंडिका घाट मंदिर तक सड़क बन चुकी है।
गंगोलीहाट से बन रही सड़क का काम भी हो चुका है, लेकिन वर्ष 2006 में स्वीकृत 80 मीटर लंबे पुल का निर्माण नहीं किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जनता लोनिवि के बेड़ीनाग खंड कार्यालय से लेकर लोनिवि के एसई कार्यालय तक कई बार गुहार लगा चुकी है। अगर पुल बन जाता तो कोविड काल में भी जनता को जल्दी चिकित्सा सुविधा मिलती।

उन्होंने चंडिकाघाट के साथ ही आंवलाघाट में भी स्वीकृत 80-80 मीटर लंबे दोनों पुलों के निर्माण की मांग की है। अन्यथा पिथौरागढ़, कनालीछीना, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा। उनके साथ वैभव खाती और यश खाती भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed