फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for recruitment of teachers phase wise

Pithoragarh News: अध्यापकों की भर्ती चरणवार करने की मांग

Mon, 10 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for recruitment of teachers phase wise
डीडीहाट डाइट में शिक्षक भर्ती को चरणवार करने की मांग करते डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। शिक्षा विभाग ने कुछ दिन पूर्व बेसिक शिक्षकों की भर्ती के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष अध्यापकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। डायट में डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं ने सरकार के इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए शिक्षक भर्ती को चरणवार करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तृतीय बैच के प्रशिक्षुओं ने शिक्षा विभाग की ओर से निकाले गए 3368 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस भर्ती को चरणवार तरीके से निकाला जाए। इससे प्रदेश की डायट में डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षओं को डीएलएड पूरा होते ही नौकरी मिल सके। इस साल 705 प्रशिक्षु ही डीएलएड पास कर सकेंगे। तीन हजार से ज्यादा की प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में बाहरी प्रदेश से डीएलएड प्राप्त प्रशिक्षुओं को नौकरी देकर सरकार उत्तराखंड के बेरोजगारों के साथ अन्याय करने जा रही है। डायट डीडीहाट के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए विरोध करते हुए शाम पांच बजे से सात बजे तक धरना देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed