फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for medical facility in didihat

Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग

Mon, 21 Aug 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for medical facility in didihat
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्थानीय सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए रविवार को पांचवें दिन भी बेमियादी धरना दिया गया। विभाग ने आश्वासन तो दिया लेकिन आंदोलन की सुध लेने के लिए शासन-प्रशासन से कोई नहीं आया।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही के नेतृत्व में व्यापारियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय संगठन का आंदोलन जायज है। स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी होनी चाहिए। व्यापार संघ अध्यक्ष शाही ने कहा कि सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो जरूरत पड़ने पर व्यापार संघ आंदोलन में सहयोग के लिए नगर की दुकानों को भी बंद करेगा। संयोजक राजेंद्र बोरा ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को अब जनसमर्थन मिलने लगा है। नेत्र सिंह चौहान, शंकर दत्त चौसाली, दुर्गा सिंह पंवार आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन






डीडीहाट की स्वास्थ्य सुविधा सुधारने के लिए यहां से चुने गए जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध ली है। मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है। - शेर सिंह शाही, अध्यक्ष, व्यापार संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामूली बीमारियों के लिए डीडीहाट के लोगों को बाहर के अस्पतालों के भरोसा रहना पड़ रहा है। सरकार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहाड़ों पर काफी काम करने की जरूरत है। - नेत्र सिंह, उपाध्यक्ष, व्यापार संघ।


राज्य गठन के बाद पहाड़ों की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आजादी के 77 साल बाद भी आंदोलन करना पड़ रहा है। -बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष, व्यापार संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed