फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Ganai Gangoli Block

इस बार विधानसभा चुनाव में गणाई ब्लॉक का मुद्दा काफूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand For Ganai Gangoli Block
Demand For Ganai Gangoli Block
कुंदन मेहता
विज्ञापन

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। हर चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियां गणाई गंगोली विकासखंड का मुद्दा प्रमुखता से उठाती हैं। 1987 में तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी ने इसकी घोषणा की थी। इस बार के चुनाव में यह मुद्दा पूरी तरह से गायब है।
70 की दशक से चली आ रही गणाई विकासखंड बनाने की मांग आज तक भी पूरी नहीं हो पाने से लोग मायूस तो हैं ही, आक्रोशित भी हैं। बागेश्वर-अल्मोड़ा जिले की सीमा से लगे गणाई गंगोली से गंगोलीहाट ब्लॉक मुख्यालय आने जाने में 70 से 80 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गणाई गंगोली की भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए वर्ष 1970 से गणाई गंगोली को अलग ब्लॉक बनाने की मांग उठ रही है। इस मांग को लेकर लोगों ने लंबे समय तक आंदोलन भी किया। बकायदा संघर्ष समिति का भी गठन किया गया लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हो सका। पिछले चुनावों तक राजनीतिक दल ब्लाक बनाने का आश्वासन देते थे लेकिन इस बार यह मुद्दा पूरी तरह गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दल उठा चुके हैं मांग
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। भाजपा-कांग्रेस के साथ ही अन्य दल भी अलग विकासखंड की मांग को उठा चुके हैं। निवर्तमान विधायक मीना गंगोला, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख श्याम सिंह पथनी, फकीर राम ग्वासिकोटी, गोकुल गंगोला, अशोक बोरा, हीरा सिंह बोरा, गोविंद भारती, स्व. चंद्र सिंह बिष्ट, स्व. हीरा बल्लभ उपाध्याय, स्व. राजेंद्र बाणी, स्व.फकीर राम, स्व.गोपाल राम समेत क्षेत्र के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी आंदोलन के हिस्सा रहे हैं।
गणाई गंगोली को विकासखंड बनाने के लिए बड़े-बड़े आंदोलन किए मगर कुछ भी नहीं हुआ। हर चुनाव में ब्लॉक का मुद्दा रहता था लेकिन इस बार किसी भी पार्टी ने अपने एजेंडे में इसे शामिल नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। - श्याम सिंह पथनी, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख, गंगोलीहाट।

पहली बार ऐसा हुआ है कि राजनीतिक दल इस मुद्दे को भूल गए हैं। लगता है इस बार पार्टियों ने कुछ नया सोच रखा है। उम्मीद है कि जीतने के बाद जन प्रतिनिधि विकासखंड का मुद्दा जरूरी सदन में उठाएंगे। - अंजलि भैंसोड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता, गणाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed