{"_id":"61802ab3737a74007b45723b","slug":"demand-for-didihat-district-pithoragarh-news-hld443378946","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर रहा अनशनकारियों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर रहा अनशनकारियों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर सीएम से मिलने गया शिष्टमंडल डीडीहाट लौट आया है। सात नवंबर को सीएम के डीडीहाट आने की जानकारी के बाद जिला बनाओ संघर्ष समिति में जिला बनने की उम्मीद बढ़ गई है। रामलीला मैदान में अनशन पर डटे अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट नजर आ रही है।
डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 32वें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि सीएम के सात नवंबर को डीडीहाट दौरे से जिला बनने की उम्मीदें हैं। जिला बनने पर ही लोगों को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
संयुक्त जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अव्वल चंद कुमाई ने बताया कि डीडीहाट जिले की मांग के साथ ही अब यमुनोत्री के लोगों ने भी जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डीडीहाट में तीन दिनों से आमरण अनशन में बैठे गणेश कन्याल और पंकज खड़ायत के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई है। अभाविप के भी कई कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।