फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Delivery victim walking five km from Doli to hospital

प्रसव पीड़िता को डोली से पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Delivery victim walking five km from Doli to hospital
प्रसव पीड़िता को डोली में अस्पताल ले जाते गांधीनगर गांव के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले तीन-तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव गांधीनगर आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। बीमार और गर्भवती महिलाओं को सड़क तक डोली में लाना मजबूरी है। रविवार को भी प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को ग्रामीणों ने डोली में बैठाकर पांच किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुनस्यारी का गांधीनगर गांव तीन-तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मभूमि रहा है। सेनानी नरीराम, भीम सिंह कुंवर और दिलीप सिंह भंडारी ने देश की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। देश को आजाद हुए सात दशक बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इस गांव तक सड़क नहीं बनी है। गांधीनगर अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र है। यहां के लोगों को बीमार होने या फिर गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डोली में बैठाकर जोसा तक पहुंचाना पड़ता है। गांधीनगर निवासी किशन राम की पत्नी दीक्षा को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन

पैदल चलने की स्थिति नहीं होने पर ग्राम प्रधान राजेश रोशन, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दीवानी राम, बलवंत आदि लोगों ने दीक्षा को डोली में बैठाकर जोसा तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रसव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed