{"_id":"6633d27702600916a00c187d","slug":"delhi-pithoragarh-air-service-landed-before-take-off-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112863-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उड़ान भरने से पहले लैंड कर गई दिल्ली- पिथौरागढ़ हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उड़ान भरने से पहले लैंड कर गई दिल्ली- पिथौरागढ़ हवाई सेवा
Thu, 02 May 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डा।
पिथौरागढ़। औपचारिक शुभारंभ के बाद भी दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे सीमांत के लोगों में नाराजगी है।
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था। हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैंडिंग भी सफल रही। लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद थी। दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों को भी विमान सेवा के शुभारंभ होने से राहत मिलती, लेकिन सरकार ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया और सेवा शुरू नहीं की। कांग्रेस नेता मुकेश पंत का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है। अगर दिल्ली से विमान सेवा शुरू हो जाती तो पर्यटन गतिविधियां बढ़ती। सरकार दिल्ली- पिथौरागढ़ हवाई सेवा के नाम पर गुमराह कर रही है।
फ्लाई बिग सेवा का किराया कम करने की मांग
पिथौरागढ़। लोगों ने पिथौरागढ़- देहरादून और पिथौरागढ़- पंतनगर विमान सेवा का किराया कम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किराया मनमाना होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र किराया कम करने की मांग की है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़, आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में पायलटों की ट्रेनिंग चल रही है, जिस कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई है। फ्लाई बिग कंपनी से भी किराये को लेकर बात की जाएगी।