फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dehradun make college sports champions

स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून बना चैंपियन

Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dehradun make college sports champions
फाइनल मैच खेलने को तैयार स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और नैनीताल के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि मनोज पुनेठा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

विज्ञापन


जीआईसी के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला नैनीताल और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बीच हुआ। स्पोर्ट्स कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नैनीताल को 4-0 गोल से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। स्पोर्ट्स कॉलेज के यश बिष्ट, चेतन शाह, कौशल और शिवम थाना ने एक-एक गोल किए। तीसरे स्थान के लिए पिथौरागढ़ और चंपावत की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। टाइब्रेकर में चंपावत ने पिथौरागढ़ पर 3-1 से जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका शैलेंद्र सिंह, रचित वल्दिया, नितिन उप्रेती ने निभाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के कौशल महर को दिया गया। टूर्नामेंट में पर्यवेक्षक की भूमिका नैनीताल के संजय वर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता जिला खेल समन्वयक आनंद सिंह रावत निर्देशन में चली। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने प्रतियोगिता के संचालन के सहयोग के लिए सभी व्यायाम शिक्षकों का आभार जताया। संचालन भुवन उप्रेती और सदानंद भट्ट ने किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह चौहान, मोहित, अर्जुन, चंद्रशेखर पुनेड़ा, जीवन खोलिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed