फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris on Road By Rain in Munsyari

आपदा प्रभावित गांव में बारिश से आया मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Debris on Road By Rain in Munsyari
मुनस्यारी के धापा गांव में बहता मलबा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित गांव धापा में तेज बारिश के साथ भारी मात्रा में मलबा आया है। हालांकि बारिश के साथ आए मलबे से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन

जिले में बुधवार सुबह मौसम सामान्य था लेकिन दिन में बादल घिरने के बाद मूसलाधार बारिश हुई। मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांव धापा में मूसलाधार बारिश के साथ मलबा बह कर गांव तक पहुंच गया। मलबे से पुश्तैनी रास्ते पट गए। पहाड़ी से तेज बहाव के साथ मिट्टी और पत्थर भी बहने लगे। बारिश के बंद होने पर स्थिति सामान्य हुई। हालांकि बारिश के दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन क्षेत्र के कई स्थानों में आधे घंटे हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अभी से मौसम का मिजाज देखकर मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांवों के लोग डरे सहमे हैं। जहां मुनस्यारी में मूसलाधार बारिश हुई वहीं पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहा। जिला मुख्यालय में सुबह से ही धूप खिली रही। दिन में आसमान में हल्के बादल नजर आए। घाटी वाले क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed