{"_id":"636fda5248419958b41f4041","slug":"death-of-old-lady-in-dharchula-camp-pithoragarh-news-hld4817960156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत शिविर धारचूला में रह रही वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत शिविर धारचूला में रह रही वृद्धा की मौत
विज्ञापन
जशोदा देवी(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। जवाहर सिंह नबियाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के आपदा शिविर में पिछले तीन महीने से रह रही खोतिला गांव की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि राजस्व उप निरीक्षक चंद्री चंद ने बताया कि वृद्धा कुछ दिनों से बीमार थी। एक दिन पहले ही वह जिला अस्पताल में इलाज कराकर लौटी थी।
खोतिला गांव की जशोदा देवी (65) पत्नी स्व. रमेश राम का तीन महीने पहले धारचूला में आई आपदा में सब कुछ चला गया था। इसके बाद वह बेटे, बहू, दो नाती और एक नातिन के साथ आपदा शिविर में रह रही थी। उनके बेटे दौलत राम ने बताया कि मां आपदा में घर बहने और बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थी। वह लकवाग्रस्त भी थीं। पिछले दिनों उनका इलाज भी चला था। शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। तहसीलदार एके सिंह और सदर उपनिरीक्षक चंद्री चंद राहत शिविर पहुंचे। वृद्धा का शनिवार को घटखोला के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गर्म कपड़े और बिस्तर नहीं है साहब
आपदा पीड़ित दौलत राम और अन्य पीड़ितों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ठंड बढ़ चुकी है लेकिन कई परिवारों के पास गर्म कपड़े और बिस्तर नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से गर्म कपड़े और रजाई-गद्दे देने की मांग की है।