{"_id":"6176f71378af930dd064b3f1","slug":"death-by-accident-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld442605639","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का गड्ढा बचाने के चक्कर में पिकप से टकराई स्कूटी, स्कूटी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का गड्ढा बचाने के चक्कर में पिकप से टकराई स्कूटी, स्कूटी चालक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद चक्काजाम करते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाने से करीब आधा किमी ऊपर जाजरदेवल की ओर आ रही स्कूटी और जाजरदेवल से नैनीपातल की ओर जा रही पिकअप की भिड़ंत में स्कूटी चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां पर गड्ढा से बचने के चक्कर में स्कूटी और पिकअप वाहन की टक्कर हुई। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार देर शाम मल्ली मिर्थी डीडीहाट निवासी आलम सिंह (60) पुत्र देव सिंह स्कूटी (यूके05डी3029) से बेटी के घर जाजरदेवल की ओर आ रहे थे। थाने से आधा किमी ऊपर वह सड़क के गड्ढे को बचाने के चक्कर में पिकप (यूके05सीए1132) से टकरा गए। हादसे में उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही आलम की मौत हो गई है। हादसे के बाद पिकअप चालक अनिल प्रसाद निवासी बालाकोट पिथौरागढ़ ने थाने जाकर घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 289, 304ए के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बेटी के लिए गांव से सब्जी लेकर जाजरदेवल आ रहे थे आलम सिंह
पिथौरागढ़। 60 वर्षीय आलम सिंह अपने गांव डीडीहाट मल्ली मिर्थी से सब्जियां और फल लेकर जाजरदेवल आ रहे थे। आलम सिंह की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बदहवास पड़े हैं। जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, वहां करीब डेढ़ साल पूर्व भी एक स्कूटी और पिकअप की टक्कर हुई थी, जिसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई थी।
दो साल से ठीक मोड़ में बने गड्ढे को अब तक नहीं किया सही
पिथौरागढ़। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां पर ठीक मोड़ पिछले दो सालों से गड्ढे बने हुए हैं। दो पहिया वाहन चालक गड्ढे से बचने के चक्कर में कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके बीआरओ इन गड्ढों को भरने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। इस कारण यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।