{"_id":"613263788ebc3e7a23458e58","slug":"dashrath-wins-gold-medal-in-badminton-pithoragarh-news-hld4367271194","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट के दशरथ ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट के दशरथ ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड
विज्ञापन
दशरथ खड़ायत।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कस्बे के दशरथ खड़ायत ने प्रथम पैरा मास्टर्स नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने ओडिशा के खिलाड़ी को फाइनल में सीधे सेटों में हराकर भारतीय टीम में जगह बना ली है। वह अगले साल कंसाई जापान में प्रस्तावित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
केरल वीकेएन मेनन इंडोर स्टेडियम त्रिशूर में एक सितंबर को पैरा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता (50 आयु वर्ग) में दशरथ ने ओडिशा के अमरेंद्र बेहरा को सीधे सेटों में 21-15, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
शुक्रवार शाम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व दशरथ दो बार स्टेट टूर्नामेंट भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर झूलाघाट कस्बे में खुशी का माहौल है। दशरथ के गोल्ड मेडल जीतने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महेंद्र सिंह लुंठी ने खुशी जताई है।