{"_id":"5f4f980c8ebc3e549c7b5800","slug":"daily-wage-of-laborers-fixed-at-500-rupees-pithoragarh-news-hld395474454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में मजदूर की दिहाड़ी 500 और मिस्त्री की 700 रुपये तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में मजदूर की दिहाड़ी 500 और मिस्त्री की 700 रुपये तय
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका ने पिथौरागढ़ में मजदूरी का निर्धारण कर दिया है। मजदूर की एक दिन की मजदूरी 500 रुपये और मिस्त्री की 700 रुपये निर्धारित की गई है। भवन की छत डालने में मजदूर के लिए 700 रुपये और मिस्त्री के लिए 900 रुपये तय किए गए हैं। इससे अधिक की मांग करने वाले मजदूरों और मिस्त्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पिथौरागढ़ में लंबे समय से मजदूर और मिस्त्री मनमानी मजदूरी मांग रहे थे। इससे लोगों के लिए निर्माण कार्य कराने मुश्किल हो गए थे। प्रशासन तक शिकायत पहुंचने के बाद मजदूरी की दरें निर्धारित करने को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगरपालिका की सीमा में कार्य करने को लेकर मजदूर की एक दिन की मजदूरी 500 रुपये और मिस्त्री की 700 रुपये निर्धारित की गई।
कहा गया कि किसी भी मजदूर या मिस्त्री ने यदि इससे अधिक रुपये की मांग की तो संबंधित की लिखित शिकायत करने पर पालिका अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। बैठक में टीकेंद्र मल, उमेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद, मदन सिंह महरा, तार्केश्वर सिंह, रामायण कुशवाहा, राम सिंह कुशवाहा, अशोक पटेल, प्रेम चौधरी, ध्रुव नाथ साहनी, प्रभु चौधरी, शंभू शर्मा, इंद्रभान चौहान, मोवीन, सुरेंद्र शर्मा, श्रम संविदा सहकारी समिति के अध्यक्ष एपी धौनी, राजस्व निरीक्षक प्रियंका आदि रहे।