फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cylinder. two months, eight thousand people. burning. stove.

Pithoragarh News: दो महीने से नहीं आया सिलिंडर, चूल्हा फूंक रहे आठ हजार लोग

Thu, 05 Dec 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cylinder. two months, eight thousand people. burning. stove.
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। धुआं रहित रसोई के दावे कर कई योजनाएं संचालित की गई हैं लेकिन इसके बाद भी गणाई गंगोली के लोग लकड़ी का चूल्हा फूंकने के लिए मजबूर हैं। दो महीने से लोगों को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिले हैं। ऐसे में 8000 से अधिक उपभोक्ता लकड़ी के चूल्हे में खाना पका रहे हैं।
विज्ञापन

गणाई गंगोली में आठ हजार रसोई गैस उपभोक्ता हैं। बीते दो महीने से क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर नहीं बंटे हैं। लोग लंबे समय से सिलिंडर रिफिल कराने के लिए गैस वाहन के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। घरों में खाली सिलिंडर पड़े हैं और उपभोक्ता लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना पकाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी सहित अन्य लोगों ने कहा कि गैस एजेंसी क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। मनमाने तरीके से सिलिंडर बांटकर क्षेत्र के लोगों की दिक्कत बढ़ाई जा रही है। उन्होंने जल्द सिलिंडर रिफिल न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक भाड़ा देकर सिलिंडर भराने के लिए बेड़ीनाग पहुंच रहे हैं उपभोक्ता
गणाई गंगोली। क्षेत्र में लंबे समय से रसोई गैस सिलिंडर न बंटने से क्षेत्र के उपभोक्ता इन्हें रिफिल कराने के लिए बेड़ीनाग पहुंच रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है। घर पहुंचने तक सिलिंडर की कीमत 20 से 30 प्रतिशत अधिक चुकानी पड़ रही है।


इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक हेम चंद्र पंत का कहना है कि निश्चित तौर पर गणाई गंगोली क्षेत्र में लंबे समय से रसोई गैस सिलिंडर नहीं बंट सके हैं। अब सिलिंडर बांटने का रोस्टर तय कर दिया है। हर महीने की नौ तारीख को गणाई गंगोली क्षेत्र में सिलिंडर बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed