फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cylinder stolen from Hudeti school, forced to use wood stove to cook mid-day meal

Pithoragarh News: हुड़ेती स्कूल से सिलिंडर चोरी, मिड डे मील पकाने के लिए फूंकना पड़ा लकड़ी का चूल्हा

Thu, 16 Apr 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cylinder stolen from Hudeti school, forced to use wood stove to cook mid-day meal
पिथौरागढ़। नगर के पास हुड़ेती प्राथमिक विद्यालय में फिर से चोरों ने धावा बोला है। इस बार चोर कंप्यूटर के साथ ही सिलिंडर चुरा ले गए। रसोई गैस न होने से विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील पकाने के लिए लकड़ी का चूल्हा फूंकना पड़ा। इससे पहले भी इसी विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई थी। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने से क्षेत्र के लोगों में डर है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हुड़ेती में बीते मंगलवार रात चोरों ने दरवाजे तोड़कर भीतर रखा कंप्यूटर, सिलिंडर और अन्य सामग्री चुरा ली। बुधवार सुबह जब विद्यालय खुला तो घटना का पता चला। प्रधानाध्यापिका गोपी टम्टा ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस टीम स्कूल पहुंची और घटना का जायजा लिया। सिलिंडर चोरी होने से मिड डे मील पकाने के लिए रसोई गैस नहीं है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के लिए लकड़ी का चूल्हा फूंकना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में पिछले तीन महीने में चोरी की यह तीसरी घटना है। जनवरी में इसी विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में भी चोरी हुई थी। वहीं एक निजी विद्यालय में भी चोरों ने कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की घटनाएं बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में डर है तो आक्रोश भी है। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि स्कूल में चोरी की तहरीर मिली है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed