{"_id":"6b00814e8e96f08c630b2ede","slug":"cycling-expedition-reaches-pithoragarh-133-kilometers-from-mukteshwar-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-149112-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुक्तेश्वर से 133 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ पहुंची साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुक्तेश्वर से 133 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ पहुंची साइकिल यात्रा
Fri, 20 Nov 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन चैलेंज साइकिल यात्रा के प्रतिभागी शुक्रवार को मुक्तेश्वर से करीब 133 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ पहुंचे। ऐंचोली में विद्यार्थियों और स्थानीय महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। डीएम आशीष कुमार भटगाईं और मेयर कल्पना देवलाल ने भी प्रतिभागियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि इस तरह के साहसिक आयोजन प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने में मददगार हैं। उन्होंने साइकिल यात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लद्दाख के सेवांग नोरबू, दूसरे स्थान पर रहे हरियाणा के शिवेन और तीसरे स्थान पर रहे हिमाचल प्रदेश के खुशिमान घरती को सम्मानित किया।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अतुल भंडारी ने बताया कि 20 नवंबर को मुक्तेश्वर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा करीब 658 किलोमीटर की दूरी तय कर 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। प्रतिभागी पिथौरागढ़ में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह सात बजे देव सिंह मैदान से अगले पड़ाव बागेश्वर के लिए रवाना होंगे।