{"_id":"6a6636098efaac393b02480c","slug":"cultural-and-startup-events-take-center-stage-at-the-devidhara-festival-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-142248-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देवीधार महोत्सव में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देवीधार महोत्सव में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की धूम
Sun, 26 Jul 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मां भगवती मंदिर देवीधार में महोत्सव के दूसरे दिन शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीबीपी, महोत्सव समिति और वन विभाग ने पौध रोपण का कार्यक्रम किया।
रविवार को देवीधार मंदिर विकास समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में कुमाऊंनी काव्य पाठ, एकल और युगल कैरम, फुटबाल प्रतियोगिता, महिलाओं की कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक और विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर बगौली ने किया। इस दौरान रुमझुमा के डांस डायरेक्टर रोहन राजपूत के निर्देशन में कई कुमाऊंनी और हिंदी गीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
वहीं राजीव नवोदय, कलीगांव और डैंसली के युवक मंगल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व गीतांजलि सेवा संस्थान अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय, डीडीओ दिनेश चंद्र दिगारी, एडीओ उमाकांत, रेंजर रमेश चंद्र जोशी, वन दरोगा अजय दीप टम्टा, रोहित मेहता, आईटीबीपी इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा आदि के साथ हिमवीरों ने महोत्सव समिति के साथ पौध रोपण किया।
विज्ञापन
संचालन शिवराज सिंह तड़ागी, राकेश मेहता, हेमा बिष्ट आदि ने किया। यहां नरेश चंद्र राय, कैलाश मेहता, कमल राय, कैलाश बगौली, नरेश गिरी, अखिल प्रकाश राय, ललित मोहन तिवारी, अशोक गहतोड़ी आदि थे।