{"_id":"6257236b7701f060fb7e7083","slug":"ct-scan-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4594018158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्कैन का 900 से अधिक लोगों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्कैन का 900 से अधिक लोगों को मिला लाभ
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल में सिटी स्कैन करती विशेषज्ञ। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले साल कोविड के चलते बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन में स्थापित की गई थी जिसका लाभ अब तक 900 से अधिक लोग ले चुके हैं। पूर्व में लोगों को निजी क्लीनिकों में सीटी स्कैन कराने के लिए मजबूर होना पड़ता था।
सीमांत जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है। कोविड के चलते जून 2021 में बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई। इसका लाभ मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, मूनाकोट ब्लॉक के मरीजों को मिला। अगस्त 2021 से बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई। तब से लेकर अब तक 984 लोग सीटी स्कैन करा चुके हैं जिसमें सिर समेत अन्य शरीर के हिस्सों का सीटी स्कैन सरकारी दरों पर किया गया है जबकि प्राइवेट अस्पतालों या जांच केंद्रों में सीटी स्कैन के लिए मरीजों को पांच से छह हजार की राशि खर्च करनी पड़ती है। सीटी स्कैन स्पेश्लिस्ट रश्मि पांडे और कंचन चंद लगातार लोगों का सीटी स्कैन कर रही हैं। सिर के सिटी स्कैन की सरकारी दर 2285 और शरीर के अन्य हिस्सों के सीटी स्कैन का चार्ज 3424 रुपये है।
बेस अस्पताल में सीटी स्कैन से जनपदवासियों को सुविधा मिली है। सिर्फ बेस अस्पताल तक पहुंचने तक वाहन की समस्या रहती है। अस्पताल के लिए वाहन की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन
रेखा देवी, देवलथल
बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन से आम आदमी को काफी लाभ मिल रहा है। पहले जहां निजी क्लीनिक में सीटी स्कैन के लिए तीन हजार से अधिक रुपये देने पड़ते थे। अब सरकारी दरों में ही सीटी स्कैन का लाभ मिल रहा है।
रेनू, पिथौरागढ़।